हापुड़। नगर कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत प्रीत विहार कॉलोनी निवासी फाइनेंस कंपनी के क्रेडिट मैनेजर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कंपनी के एचआर और प्रतिनिधियों समेत सात लोगों के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रीत विहार के ए ब्लॉक निवासी शशांक भारद्वाज फ्रीगंज रोड पर स्थित एक फाइनेंस कंपनी में बतौर क्रेडिट मैनेजर थे। 21 अक्तूबर की शाम को शशांक भारद्वाज ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी, लेकिन हापुड़ से दिल्ली ले जाने के दौरान परिजनों ने एंबुलेंस में शशांक का वीडियो बनाया था। इसमें उन्होंने एचआर सहित कंपनी में कार्यरत विजय सैट्टी, विवेक, मोहन, आनंद शर्मा, पवन भाटी, सोनूपाल पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। दिल्ली ले जाते वक्त उनके शशांक की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता की ओर से सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद सहित कंपनी के एचआर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।