फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हापुड़ क्षेत्र में निकाला रूट मार्च

Sun, 05 Feb 2017 08:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
निकाला रूट मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
11 फरवरी को शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने हापुड़ विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों व शहरी क्षेत्र में रूट मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने अफवाहों से बचकर शांतिपूर्ण मतदान कराने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक राम नयन यादव के नेतृत्व में कोतवाली और देहात पुलिस ने संयुक्त रूप से रूट मार्च किया। पुलिस ने मेरठ तिराहा, दिल्ली रोड, लज्जापुरी, गणेशपुरा, बैंक कालोनी व देहात क्षेत्र में सबली, अच्छेजा, निजामपुर व चमरी में रूट मार्च किया।

भारी पुलिस बल देखकर लोग भी सकते में आ गए, लेकिन रूट मार्च का पता लगने पर राहत की सांस ली। सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। उन्होंने लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी दबंग व असामाजिक तत्वों पर भी विशेष निगाह रखने के निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी आरके सिंह व देहात थाना प्रभारी सुधीर कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें