फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गोली चलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Tue, 01 Apr 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। मंगलवार की देर शाम किसान महाविद्यालय के परिसर में गोली चलने की सूचना मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। जांच करने पर सूचना झूठी पाए जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


सिंभावली थाने के सीओ राहुल यादव ने बताया कि शाम को थाने में सूचना मिली कि किसान महाविद्यालय परिसर अथवा उसके आसपास के क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में फायरिंग हो गई है। क्षेत्र में गोली चलने की सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए। जहां जांच की गई, तो पता चला कि दो किशोरों के बीच महाविद्यालय के निकट स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान कहासुनी हो गई थी। जिसमें एक किशोर ने गोली चलने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि परिजनों के पहुंचने पर किशोरों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें