गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि सोमवार की रात परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। देर रात अचानक उसकी आंख खुली, तो देखा कि घर पर उनकी 21 वर्षीय बेटी नहीं थी। घर का मुख्य दरवाजा भी खुला मिला। जिसके बाद उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर बेटी को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं मिल सका है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए युवती की तलाश की जा रही है।