फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गैंगस्टर, शस्त्र व आबकारी अधिनियम के मामलों पर 88 पर कार्रवाई

Thu, 05 Feb 2026 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। डीआईजी कलानिधि नैथानी द्वारा जिले में अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जिला पुलिस ने गैंगस्टर, शस्त्र व आबकारी अधिनियम आदि मामलों में 88 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत साल के प्रथम माह जनवरी में जिले की पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम में आठ प्राथमिकी दर्ज कर 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया। शस्त्र अधिनियम के 38 प्राथमिकी दर्ज कर 20 आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए इनके कब्जे से 20 अवैध हथियार व 39 कारतूस बरामद किए। इनके अलावा जिला पुलिस ने आबकारी अधिनियम के 37 प्राथमिकी दर्ज कर 37 आरोपियों की गिरफ्तारी की। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस में प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें