फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur Crime: दो नाबालिगों से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचे के साथ दबोचा

Fri, 10 Jul 2026 11:25 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने शुक्रवार सुबह को चेकिंग अभियान के दौरान दो नाबालिग किशोरियों से दुष्कर्म के आरोपी बदमाश को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सीओ राहुल यादव ने बताया कि संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

आरोपी भोले को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 26 जून 2026 को दो नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें