फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पशुओं की दौड़ कराने की दी चुनौती, दो गिरफ्तार

Wed, 22 Oct 2025 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले में पशु दौड़ रोकने के लिए इस बार पुलिस सख्ती बरत रही है। बुधवार को पशुओं की दौड़ कराने की चुनौती देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बुधवार को दो युवकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। इसमें युवक शर्त लगाकर मेले में पशु दौड़ कराने की बात कहते हुए पुलिस को चुनौती दे रहे थे। वायरल वीडियो की जांच कराई गई। इसमें अरविंद और प्रिंस उर्फ सोनू निवासी छायसा थाना जारचा जनपद गौतमबुद्धनगर के नाम प्रकाश में आए। सीओ ने बताया कि बुधवार की शाम दबिश देकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें