फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, दो को लगी गोली

Thu, 09 Oct 2025 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। बुधवार की देर रात चेकिंग के दौरान गांव महमूदपुर से आगे नहर किनारे कच्चे रास्ते पर हाफिजपुर पुलिस की बाइक सवार तीन शातिर चोरों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए गहने, उपकरण, घटना में प्रयुक्त बाइक और अवैध असलहा बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि बुधवार की देर रात थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान पुलिस बल के साथ गांव महमूदपुर से आगे नहर किनारे कच्चे रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस टीम को गांव घुंघराला की तरफ से नहर पटरी होते हुए एक बाइक गांव महमूदपुर पुलिया की तरफ आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान बाइक सवार तीनों व्यक्ति गिर गए। इनमें से दो ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक समेत पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो घायल समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान ताहिर व फाजिल निवासी गांव सलाई थाना देहात हाल पता मोहल्ला सद्दीकपुरा थाना पिलखुवा और सुल्तान निवासी मोहल्ला सद्दीकपुरा थाना पिलखुवा के रूप में हुई है। आरोपी ताहिर व सुल्तान पुलिस की गोली लगने से घायल हुए है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने बताया कि तीनों आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं। आरोपी ट्रेनों के जनरल डिब्बों और बंद मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने सात अक्तूबर को इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से गहनों से भरा बैग चोरी किया था। बैग में रखे गहनों को तीनों आरोपी बुधवार की देर रात बेचने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। आरोपी ताहिर पर जिला हापुड़, मेरठ व मुजफ्फरनगर में करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं। अन्य दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें