फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 14 लाख के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2024 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सहारनपुर की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स व कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर चरस व गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 14 लाख रुपये की कीमत की 1.80 किलोग्राम चरस, साढ़े तीन लाख रुपये की कीमत का 25 किलोग्राम गांजा, एक स्कूटी, तीन मोबाइल फोन व 16 सौ रुपये बरामद हुए है। पुलिस इनके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि सहारनपुर की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की टीम को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर चरस व गांजा तस्कर माल की डिलीवरी के लिए बुलंदशहर रोड स्थित आशियाना कॉलोनी के पास आ रहे हैं। सूचना पर उन्होंने सीओ सिटी वरुण मिश्रा व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार के साथ सतर्क रहने के निर्देश दिए। दोनों टीमों ने नगर कोतवाली क्षेत्र के देहली गेट निवासी मोहम्मद फैजान, फिरदोस मस्जिद के पास निवासी शाहबाज व जिला मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव मऊखास निवासी शानू को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें