फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लूट की साजिश रच रहे तीन बदमाश गिरफ्तार

Fri, 09 Jun 2023 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात हाईवे किनारे बंद पड़े ढाबे से लूट की साजिश रच रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से हथियार समेत मिनी ट्रक भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि हाईवे पर चेकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर एसआई विवेक चौहान ने हाईवे किनारे गांव बदरखा कट के निकट स्थित एक बंद ढाबे पर दबिश दी। ढाबे की खाली रसोईनुमा कोठरी में छिपकर तीन बदमाश लूट की योजना बनाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। जिनके पास से एक तमंचा, एक कारतूस, चाकू बरामद हुआ। वहीं ढाबे के निकट सड़क किनारे खड़ा हुआ एक मिनी ट्रक भी बदमाशों की निशानदेही पर कब्जे में ले लिया गया। आरोपियों ने अपने नाम आजाद उर्फ लाला, ईनाम निवासी दादरी, गौतमबुद्धनगर, फरमान निवासी डासना, गाजियाबाद बताए हैं। जिन्होंने बताया कि वह लोग हाईवे पर सुनसान स्थान पर बाइक सवारों को आतंकित कर लूटते हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में रेकी कर बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को भी अंजाम देते हैं।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मिनी ट्रक समेत सभी सामान को कब्जे में ले लिया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें