फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पशुपालन विभाग को फोन करते रहे लोग, गाय ने तड़पकर तोड़ा दम

Fri, 09 Jun 2023 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार में एक गाय ने तड़पकर दम तोड़ दिया। लोगों ने पशुपालन विभाग को सूचना दी, लेकिन इलाज तो दूर कोई मौके पर भी नहीं पहुंच सका। ऐसे में गोवंशों के संरक्षण को लेकर विभाग के दावे भी हवाई साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार की प्राथमिकता में गायों का संरक्षण हैं, लेकिन जिले की सड़कों पर गोवंश तड़पकर दम तोड़ रहे हैं। प्रीत विहार में कई दिन से बीमार गाय की सूचना पशुपालन विभाग को दी गई थी। लेकिन किसी चिकित्सक ने गाय का इलाज करना मुनासिब नहीं समझा। शुक्रवार को गोवंश की हालत बिगड़ी तो लोगों ने फिर से पशुपालन विभाग के आला अधिकारियों को सूचना दी।
लेकिन अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़कर दूसरे विभागों को फोन करने की बात कहते रहे। देर शाम गोवंश ने तड़पकर दम तोड़ दिया। सूचना पर एसएसवी पुलिस चौकी से सुमित चौहान व पीआरडी शेखर शर्मा पहुंचे। उनके द्वारा लोगों की मदद से गाय को दफनाया गया। इस मौके पर राहुल शर्मा, वरूण शर्मा, अंकित शर्मा, राजकुमार, सुनीता शर्मा, ओम, प्रदीप कुमार, गुड्डू, अनुभव, विनोद, ब्रह्मपाल सिंह, ललित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें