फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फर्जी दस्तावेज से जमीन हड़पने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Jan 2026 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के सहारे भूमि हड़पने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कोतवाली में चार जून 2025 को दिल्ली निवासी रुद्र नेत्र शर्मा ने शिकायत दी थी कि उनकी कृषि भूमि को फर्जी दस्तावेज के जरिए बेच दिया गया। जांच में सामने आया कि अभियुक्तों ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और वर्क रजिस्ट्री के सहारे भूमि का बैनामा कर दिया।

पुलिस ने गांव अनवरपुर निवासी सचिन, गांव नुसरखा निवासी राजीव शर्मा और गांव शाहपुर फगौता निवासी मूलवीर शर्मा को मोनाड कट के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से चार फर्जी आधार कार्ड की छायाप्रति, दो फर्जी पैन कार्ड की छायाप्रति, पांच वर्क रजिस्ट्री की छायाप्रति और घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें