फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रियंका हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी किए गिरफ्तार

Sat, 15 Jun 2024 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ के कुचेसर चौपला में रुपये के लेनदेन और पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने देवरानी समेत तीन रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से गढ़मुक्तेश्वर के नक्काकुआं जैन वाली गली निवासी प्रियंका अपने दो पतियों से विवाद के बाद पिलखुवा के खेड़ा में रह रही थी। जबकि उसकी देवरानी खुशबू कुचेसर रोड चौपला पर रहती है। चार दिन पहले प्रियंका खुशबू के पास रहने के लिए आई थी। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात प्रियंका का 20 हजार रुपये, एक डबल बेड और अन्य सामान को लेकर खुशबू और उसकी बहन राखी से विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों ने भाई अमन और चाचा महिपाल के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रात को ही आरोपियों ने प्रियंका के शव को बोरे में बंद कर उसे कुचेसर रोड चौपला फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे रेत के ढेर में दबा दिया। पुलिस ने बनखंडा नहर के पास से खुशबू, राखी और महिपाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अमन अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।



योजना बदलने के कारण पकड़े गए आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने प्रियंका के शव को मकान के पास ही खाली प्लॉट में रेत के ढेर में दबा दिया था और घर लौट आए थे। लेकिन इसके बाद उन्हें डर हुआ कि कहीं जानवर प्रियंका के शव को बाहर न खींच लें। इस आशंका के कारण आरोपी दोबारा शव को निकालकर गंगा में फेंकने के इरादे से मौके पर पहुंचे और गश्त कर रही पुलिस की नजर में आ गए। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जबकि थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता द्वारा आरक्षी आशीष शर्मा और सतीश यादव पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें