फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Oct 2024 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में मायके से ससुराल लौट रही महिला को लिफ्ट देने के बाद नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी थी। जिसमें उल्लेख किया है कि पति से अनबन होने के कारण वह अपने मायके चली गई थी। 17 सितंबर को वह मायके से ससुराल लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में चौराहे पर गांव का ही युवक उसे मिला। जिसने उसे गांव तक छोड़ने की बात कही। पड़ोसी होने के नाते वह युवक के साथ बाइक पर बैठ गई। जो उसे अपने घर ले गया। जहां आरोपी ने उसे कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। जिसके बाद आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं धमकी देकर आठ दिन तक लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64, 123, 127(3), 351(2), 351(3) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें