फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कथा के आयोजन को मिली अनुमति, आईजी ने किया निरीक्षण

Fri, 04 Oct 2024 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर (हापुड़)। आधी अधूरी तैयारियों के साथ जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा आज से शुरू हो जाएगी। देर रात प्रशासन ने आयोजकों को इसकी अनुमति दे दी। 9 अक्तूबर तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को आईजी ने कथा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था परखी।
विज्ञापन


कथा स्थल पर करीब 50 से 60 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। जबकि कथा स्थल हाईवे किनारे होने के कारण यहां भीड़ को नियंत्रित करना चुनौती होगा। शुक्रवार दोपहर आईजी नचिकेता झा और एसपी ज्ञानंजय सिंह ने निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

24 घंटे रहेगी सभी विभागों की टीम

कथा की अनुमति 50 से 60 हजार लोगों की है। जबकि यहां इससे अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में आनन फानन में अनुमति होने के बाद शुक्रवार को पूरे दिन अधिकारी पूरे दिन व्यवस्था और तैयारियों में जुटे रहे। एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि महाराज प्रदीप मिश्रा की सुरक्षा थ्री लेयर होगी। इसमें उनके खुद के बाउंसर तैनात किए गए हैं। प्रशासन की ओर से अलग अलग व्यवस्थाओं के लिए मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। आने वाले लोगों के लिए चितौली, रामपुर रोड और हाईवे किनारे तीन पार्किंग बनाई गई हंै। निगरानी के लिए 75 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन




400 पुलिसकर्मियों को सौंपी गई सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी

पुलिस की ओर से कथा की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए जिले के बाहर से भी फोर्स मांगा गया है। पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी 400 पुलिसकर्मियों पर होगी। इसके लिए दूसरे जिलों से एक एडिशनल एसपी, छह डीएसपी, छह निरीक्षक, 30 उप निरीक्षक, 150 कांस्टेबल व एक कंपनी पीएसी की मांगी गई है। मौके पर चार फायर ब्रिगेड की गाडि़यां मौजूद रहेंगी। इनमें से दो बाहर से मंगवाई गई हैं। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि फिलहाल रूट डायवर्जन की व्यवस्था नहीं है। भीड़ बढ़ने की स्थिति में इसे लागू किया जाएगा।



जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने झाड़ा पल्ला

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ आयुष सिंघल ने बताया कि कॉलेज परिसर के बराबर में किसान बंधुओं की खेती की जगह में यह शिवमहापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। आयोजकों में ऋतु चौधरी एवं उनके पति मनु मलिक हैं। इस कथा के आयोजन व व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पूर्ण रूप से आयोजकों की ही है। कॉलेज परिसर में सिर्फ सुरक्षा में लगे जवानों व महाराज प्रदीप मिश्रा के ठहरने व भोजन की व्यवस्था की गई है। कथा के पूर्ण कार्यक्रम का दायित्व केवल आयोजकों का ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें