फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Jul 2025 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात पुलिस ने पिछले छह माह से खेत में ले जाकर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को धनौरा कट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि पिछले छह माह से गांव निवासी सचिन सैनी खेत में ले जाकर उनकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। परिवार की महिलाओं के पूछने पर बहन ने आरोपी द्वारा दुष्कर्म करने की बात बताई थी।
इसके बाद वह अपनी बहन को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की थी। उधर, बुधवार को किशोरी के पिता ने स्थानीय पुलिस पर आरोपी सचिन सैनी को थाने से छोड़ने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की थी। जबकि किशोरी ने न्यायालय में जतिन नाम के लड़के के द्वारा दुष्कर्म करने के बयान दिए थे। दोनों नाम अलग-अलग होने के चलते पुलिस ने सचिन सैनी को पूछताछ के बाद थाने से ही छोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस की गहनता से जांच करने के बाद सचिन व जतिन एक की युवक के नाम पाए गए थे।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सचिन उर्फ जतिन सैनी एक युवक के ही दो नाम हैं। आरोपी सचिन उर्फ जतिन सैनी को धनौरा कट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें