फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गृह क्लेश में विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

Thu, 17 Jul 2025 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा।परतापुर निवासी विवाहिता ने घरेलू विवाद में बृहस्पतिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 28 वर्षीय सुजाता की शादी नौ वर्ष पूर्व नितिन से हुई थी। दंपती की चार वर्षीय एक पुत्री भी है। बताया गया कि नितिन शराब पीने का आदी है, इससे अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता था। बृहस्पतिवार को भी कहासुनी हुई, जिसके बाद सुजाता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे तत्काल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि महिला की मौत के मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें