फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में चोरी करने वाली सहायिका का पति दबोचा

Sat, 04 Nov 2023 09:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशनगंज निवासी रोहित अग्रवाल के घर से 20 लाख रुपये चोरी करने वाली सहायिका के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस ने 15.65 लाख रुपये व चेक बुक बरामद की है।
विज्ञापन


सीओ सिटी स्तुति सिंह ने बताया कि बाराही मोहल्ला की सविता इस घर में साफ सफाई का काम करती थी। रोहित ने माता की बीमारी का उपचार करने के लिए रिश्तेदारों से 20 लाख रुपये उधार लिए थे। जो आरोपी द्वारा चोरी कर लिए गए। रोहित की तहरीर पर सविता और उसके पति राकेश ठाकुर के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी राकेश ठाकुर को रामलीला मैदान के पास से गिरफ्तार किया है और रुपये बरामद कर लिए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने महिला सविता को भी गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें