फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हत्या के प्रयास में फरार हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ा

Thu, 03 Apr 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास व मारपीट के मामले में छह माह से फरार चले रहे हिस्ट्रीशीटर बदमाश अतुल त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले में सात आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपी अतुल त्यागी निवासी मोहल्ला शिवपुरी त्यागीनगर को गिरफ्तार किया है। 26 सितंबर 2024 को कार सवार आरोपी पक्ष के युवक व दूसरे पक्ष के युवकों में दिल्ली रोड स्थित सबली गेट पर लाठी डंडों से जमकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष के युवक एक दूसरे पर जान से मारने की नियत से फायरिंग भी कर रहे थे। फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ था। एसएसवी चौकी प्रभारी नवनीत सिंह ने मामले में दोनों पक्षों से बब्बू त्यागी, अतुल त्यागी, सर्वज्ञ शर्मा, नन्नू, बिट्टू त्यागी, सनी त्यागी व रोनक त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपी पर नगर कोतवाली व थाना देहात में 16 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में सात आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें