फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अंतर जनपदीय चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Sat, 04 May 2024 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। पुलिस टीम ने रेकी कर बैंक शाखाओं के बाहर से लोगों की जेब और वाहनों से नकदी चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से नकदी, घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी सत्तार ने शुक्रवार को सिंभावली थाने में तहरीर दी थी। जिसने बताया कि बेटे की शादी के दौरान 28 अप्रैल को पीएनबी की खुडलिया शाखा से 10 हजार रुपये की नकदी निकालने आया था। नकदी निकालने के बाद उसने बाइक की डिग्गी में रख ली, इसी दौरान चोरों ने डिग्गी से नकदी चोरी कर ली। सीओ ने बताया कि शनिवार को सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव सिखैड़ा के पास चेकिंग की। इस दौरान पुराने हाईवे पर एक कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा कर कार को रोक लिया। कार में सवार चार युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिनके पास से दस हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने सत्तार की बाइक से नकदी चोरी करना स्वीकार किया। जिन्होंने अपने नाम बजरंग प्रसाद मिश्र, पिंटू सांगवान निवासी गोंडा, पवन निवासी दिल्ली और निरंजन निवासी बेगू सराय बिहार बताए हैं। आरोपियों ने बताया कि वह बैंकों के बाहर रेकी कर पैसों का लेनदेन करने वाले लोगों को बातों में उलझा कर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ द्वारका, आगरा कमिश्नरेट, विकास पुरी दिल्ली समेत अन्य थानों में विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें