फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Mon, 05 Jan 2026 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर फुलड़ी नहर पर गोकशी करने की साजिश में घूम रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह गिरोह क्षेत्र में गोकशी करने के बाद मांस को दिल्ली सप्लाई करता था।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर और 3 जनवरी को मध्य गंग नहर क्षेत्र में हुई गोकशी की घटनाओं को इन्हीं आरोपियों ने अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात पुलिस फुलड़ी नहर पटरी के पास गश्त कर रही थी, तभी एक खेत की तरफ संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को मौके से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी फिरोज निवासी अल्लाबख्शपुर, गढ़मुक्तेश्वर, इनायत निवासी वैट, थाना सिंभावली, अजहरुद्दीन निवासी शाहपुर, थाना गजरौला, जनपद अमरोहा और मनोज निवासी दोजा, थाना बिनौली, जनपद बागपत के हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक जीवित प्रतिबंधित पशु, अवैध असलहा, जिंदा व खोखा कारतूस, एक बाइक, एक कार और पशु कटान करने के उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र में पूर्व में हुई गोकशी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। सीओ ने बताया कि गिरोह संगठित तरीके से काम कर रहा था और अलग-अलग स्थानों पर गोकशी कर मांस की सप्लाई करता था।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। इसके बाद संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर सभी चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के लिए बन रहे थे चुनौती
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह गंगा मेला संपन्न होने के बाद क्षेत्र में गोकशी की घटना को अंजाम दे रहे थे। जिसका मांस दिल्ली के सीलमपुर में ले जाकर बेचते थे। उससे अच्छी कमाई होती थी।


पुलिस को सस्पेंड कराना चाहते थे
इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि वह चाहते थे कि क्षेत्र में गुपचुप तरीके से इतनी गोकशी की घटना को अंजाम दो, ताकि उच्चाधिकारी स्थानीय पुलिस के अफसरों को सस्पेंड करने पर मजबूर हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें