फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कोटला मेवातियान में अवैध पशु कटान करने के चार आरोपी दबोचे

Thu, 04 Dec 2025 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला कोटला मेवातियान कब्रिस्तान के सामने वाली गली में एक मकान में अवैध पशु कटान करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मकान से करीब 150 किलोग्राम मांस और उपकरण भी बरामद किए।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट व सिकंदरगेट चौकी प्रभारी विवेक चौहान पुलिस बल के साथ एक मीनार मस्जिद के पास गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें नाली में खून बहता हुआ दिखाई दिया। जांच करते हुए पुलिस मोहल्ला कोटला मेवातियान कब्रिस्तान के सामने वाली गली में स्थित एक मकान पर पहुंची। पुलिस को मकान से खून नाली में गिरते हुए दिखाई दिया।
आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर यह मकान फिरोज निवासी कोटला मेवातियान का बताया गया। पुलिस टीम ने मकान स्वामी को दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी। इस पर एक युवक ने मकान के बाहर खड़े हुए पुलिसकर्मियों को देख लिया। इसके बाद चोरों युवक मकान की छत से दूसरे मकान की छत द्वारा भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस टीम घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान फिरोज व आजाद निवासी मोहल्ला कोटला मेवातियान, आबिद निवासी मोहल्ला सिकंदरगेट सहरे वाली गली व शाहरुख निवासी आवास विकास कॉलोनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि सिकंदरगेट चौकी प्रभारी की तहरीर पर फिरोज, आजाद, आबिद व शाहरुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें