फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गैर जमानती वारंट में पूर्व विधायक पुत्र गिरफ्तार

Thu, 18 Apr 2024 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने नगर के मोहल्ला श्रीनगर निवासी पूर्व विधायक गजराज सिंह के पुत्र सतेंद्र सिंह उर्फ बॉबी को गैर जमानती वारंट में गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि न्यायालय में एक व्यक्ति ने मोहल्ला श्रीनगर निवासी पूर्व विधायक गजराज सिंह के बेटे सतेंद्र सिंह उर्फ बॉबी के खिलाफ चेक बाउंस में वाद डाला था। सतेंद्र सिंह न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कर तारीख पर उपस्थित नहीं हो रहा था। इसके बाद न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सतेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने यहां से उसे जेल भेज दिया। पूर्व विधायक गजराज सिंह का कहना है कि उनके बेटे पर कोई नया मामला नहीं है। किसी पुराने मामले में ही कार्रवाई की गई होगी। वह फिलहाल चुनावी कार्यक्रम के चलते ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें