फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रियंका हत्याकांड में फरार आरोपी दबोचा

Sat, 22 Jun 2024 09:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना क्षेत्र के अंतर्गत 14 जून की रात कुचेसर चौपला पर रुपये व घरेलू सामान के विवाद में हुई प्रियंका की हत्या में फरार चल रहे आरोपी अमन निवासी गांव हाईकोर्ट राजपुर सिंभावली को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि 14 जून की रात कुचेसर चौपला पर 20 हजार रुपये व घरेलू सामान के लेनदेन के विवाद में देवरानी खुशबू, उसकी बहन राखी, चाचा महिपाल व भाई अमन ने प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपियों ने कुचेसर चौपला में सड़क किनारे शव को रेत के ढेर में दबा दिया था। मृतका की देवरानी खुशबू, उसकी बहन राखी, चाचा महिपाल को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि आरोपी खुशबू का भाई अमन फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें