फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 85 लाख की लूट में आठवां आरोपी गिरफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर दादरी के घी व खल व्यापारी गोपाल के मुनीम अजयपाल से 85 लाख रुपये की लूट में शामिल आठवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटी रकम में से एक लाख रुपये और मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन


दो सप्ताह पहले कोतवाली क्षेत्र के हाईवे 9 पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास घी व खल व्यापारी के मुनीम से 85 लाख रुपये की लूट की थी। इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामले में लगातार कार्रवाई करते हुए पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सीओ अनिता चौहान ने बताया कि पुलिस ने मोनाड कट के पास से एक संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने लूट की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपी की पहचान जनपद अमरोहा के थाना नौगावा सादात, सुल्तानपुर निवासी सुहैल के रूप में हुई है। उसके पास से लूट की रकम में से एक लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। लूट में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। शेष लूटी रकम की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें