गढ़मुक्तेष्वर। क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि एक युवक उसकी बेटी पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर में उल्लेख किया कि उनके पति बाहर नौकरी हैं। वह बच्चों के साथ नगर में ही रह रही है। उनकी बेटी नगर के ही कॉलेज में पढ़ रही है। कॉलेज आने जाने के दौरान युवक उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा है। जो उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करता है। इस बारे में बेटी ने उन्हें जानकारी दी। इसके बाद वह आरोपी युवक के घर शिकायत करने के लिए पहुंची। इससे आरोपी गुस्सा हो उठा और उसने उनकी बेटी पर तेजाब डालने की धमकी दी। महिला ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।