फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फोरमैन से मारपीट और लूट करने के आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में कंपनी के फोरमैन से मारपीट और मोबाइल फोन लूटने के मामले में पुलिस ने सोमवार देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलरूप से जनपद बांदा के गांव पिथौराबाद निवासी जितेंद्र गांव गालंद में रहकर फैब्रिटोन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में फोरमैन हैं। रविवार की शाम वह घर लौट रहे थे। तभी गांव के ही धर्मेंद्र और नरेश ने रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने पीड़ित को खेतों में ले जाकर बेरहमी से पीटा और उसका मोबाइल फोन लूट लिया।
शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। सोमवार रात पुलिस ने नंदराम होटल से गालंद की ओर जाने वाले रास्ते से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मुकदमे में लूट से संबंधित धाराएं भी बढ़ाई हैं। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें