फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चिता से सिर निकालने के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के माेहल्ला सोनपुर सोटावाली में एक किशोर के चिता से सिर गायब होने के मामले में पुलिस सक्रिय हो गई है। मामले की जांच करते हुए पुलिस की ओर से आरोपियों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इसके अलावा आरोपियों का एक फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

मोहल्ला सोनपुर सोटावाली निवासी 16 वर्षीय युवक शुभांशु की शनिवार को पेट की अचानक हुई दिक्कत के कारण मौत हो गई थी। उसी दिन देर शाम ग्रामीणों ने गांव के ही श्मशान में शव का अंतिम संस्कार किया था। लोगों का आरोप है कि चिता को अग्नि देने के बाद ग्रामीण वापस लौट आए थे, लेकिन बाद में जाकर देखा तो चिता से किशोर का सिर गायब था। सुबह लोगों ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले तो मोपेड पर तीन संदिग्ध श्मशान से आते हुए रिकार्ड हुए हैं। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। हालांकि शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
तीन संदिग्धों का वीडियो हो रहा वायरल
मामले में तीन संदिग्धों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तीन लोग मोपेड पर जाते दिख रहे हैं। आशंका है कि तंत्र-मंत्र की क्रिया के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली है, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
चिता से चिलम भरने का भी हुआ था मामला
चिता के साथ छेड़छाड़ का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में 10 अप्रैल को भी चिता से चिलम भरने का मामला सामने आया था। ग्रामीण मुन्नी देवी की मौत के बाद ग्रामीणों ने गांव के श्मशान में उनकी चिता को आग दी थी और लौट आए थे। इसी दौरान गांव के चार युवक हुक्का चिलम लेकर श्मशान पहुंच गए थे और जलती चिता से चिलम भरी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें