फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 64 लाख की लूट के फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

Mon, 16 Feb 2026 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। हाईवे पर 31 जनवरी को राजस्थान के धान व्यापारी से 64 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वारदात के बाद से दोनों आरोपी पुलिस को चकमा दे रहे हैं। इनके फोटो भी पुलिस ने जारी किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 31 जनवरी को हाईवे पर व्यापारी से 64 लख रुपये की लूट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जिला गाजियाबाद, थाना विजयनगर, सेक्टर-11 निवासी अकरम तथा थाना सिंभावली गांव माधापुर निवासी अर्जुन त्यागी घटना के बाद से फरार हैं।

गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दोनों पर इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने साफ किया है कि आरोपियों को शरण देने या सूचना छिपाने वालों पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। आम लोगों से अपील की गई है कि दोनों के बारे में कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन


एसपी ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि लूट जैसी वारदात को अंजाम देने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगी हैं। जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें