फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सीजेपी के प्रदर्शन के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट, हाउस अरेस्ट किए गए विपक्षी नेता

विज्ञापन
छिजारसी टोल पर वाहनों की जांच के लिए तैनात हुए पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली में शनिवार को बड़े प्रदर्शन की घोषणा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। प्रदर्शनकारी दिल्ली की ओर कूच न कर सकें, इसके लिए पिलखुवा टोल सहित अन्य सभी रास्तों पर शुक्रवार शाम से ही नाकेबंदी कर दी गई। वहीं, विपक्षी दलों के मुख्य नेताओं व भाकियू पदाधिकारियों को भी हाउस अरेस्ट कर लिया गया। शनिवार को भी पुलिस को पूरे दिन अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली सीजेपी व विपक्षी दलों के प्रदर्शन को लेकर अलर्ट मोड पर है। ऐसे में हापुड़ में पिलखुवा के छिजारसी टोल पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। शुक्रवार शाम से ही टोल पर संदिग्ध वाहनों को जांच के बाद आगे बढ़ने दिया गया। भाकियू के अलावा कांग्रेस और सपा के नेताओं को भी पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।
दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में दिल्ली कूच करने से पहले शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी को पुलिस ने घर पर ही नजरबंद कर दिया। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के साथ पुलिस प्रशासन ने बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को सड़क पर घसीटा गया।
विज्ञापन

इससे देशभर के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। सपा नेता पदम सिंह जाटव ने भी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए हर हाल में दिल्ली कूच करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के मौलिक अधिकारों को हनन नहीं कर सकी।
विज्ञापन

एएसपी महेश कुमार का कहना है कि कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए लोगों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है। लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें