फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नो डिस्प्ले मीटरों की जांच में प्रोविजनल सिस्टम से तैयार मिले बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गढ़ डिवीजन क्षेत्र में ऊर्जा निगम की टीम ने नो डिस्प्ले मीटरों का परीक्षण किया। इसमें अधिकांश मीटर प्रोविजनल बिल सिस्टम से बने होने की पुष्टि की गई। इस प्रकरण में अब मीटर रीडरों ने सुपरवाइजर पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एप्लिकेशन के जरिये बिल बनाने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दरअसल, गढ़ डिवीजन क्षेत्र में नो डिस्प्ले मीटरों को लेकर विभाग सतर्क हुआ है। उपखंड अधिकारी के निर्देश पर संबंधित अवर अभियंता ने मीटर नंबर 3588589, 8751234, 2810712, 72755249 का सत्यापन किया। इसमें तीन मीटरों के बिल प्रोविजनल बिल सिस्टम से बने पाए गए। रीडिंग मामले में अब मीटर रीडरों ने सुपरवाइजर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
मीटर रीडर सौरभ, अरुण, मोनू, नितिन ने बताया कि सुपरवाइजर उन पर उगाही कराने का दबाव बनाता है। फोन में एप्लिकेशन डाउनलोड कर बिल तैयार करने की बात भी सुपरवाइजर ने कही। ऐसा करने से मना करने पर हमारी गलत शिकायतें की जा रही हैं। इस मामले में उन्होंने डीएम कार्यालय पहुंचकर भी शिकायत की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि सुपरवाइजर पर यदि कार्रवाई नहीं होती है तो वह हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें