फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में उठे सवाल पर पुलिस-प्रशासन हरकत में आया

Mon, 05 Dec 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
नोटबंदी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन पुराने नोट बदलने और नए नोट लेने के दौरान होने वाली मौतों का ब्यौरा एकत्र करने की कवायद में जुटेगा। नोट बदलने और नए नोट लेने के दौरान झगड़ा और मारपीट होने का रिकार्ड भी जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन


लोकसभा में मामला उठने पर अधिकारी रिकार्ड तैयार करने में जुट गए हैं। बता दें कि नोटबंदी को लेकर मची अफरीतफरी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके चलते विपक्षी पार्टियों ने सोमवार को लोकसभा में सवाल उठाकर नोटबंदी की वजह से काफी मौत होने का आरोप लगाया गया है।

जिसके मद्देनजर लोकसभा स्पीकर ने नोटबंदी की वजह से हुईं मौतों का सारा ब्यौरा उपलब्ध कराए जाने का निर्देश जारी किया है। पुलिस हैड क्वार्टर से जारी हुए आदेश के आधार पर हापुड़ मुख्यालय से सोमवार दोपहर करीब 3 बजे
विज्ञापन


जनपद के सभी थानों को वायरलैस सैट पर संदेश प्रसारित किया गया है। जिसमें नोटबंदी के बाद पुराने नोट बदलने और नई करेंसी के नोट लेने के दौरान हुईं मौतों का पूरा ब्यौरा एकत्र करने को कहा गया है।

इसके अलावा पुराने नोट बदलने और नए नोट निकालने के दौरान बैंकों पर लग रहीं लाइनों में आपसी मारपीट, झगड़ा होने का रिकार्ड भी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि महकमे से आदेश मिलते ही उस पर अमल भी प्रारंभ करा दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें