फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर पुलिस-प्रशासन का छापा

Wed, 03 May 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन व माप तौल विभाग की टीम ने बुधवार को नगर के दो पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण कर मशीनों की जांच की। देर शाम तक कार्रवाई जारी रही। बुलंदशहर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


इस दौरान किसी भी पंप पर कोई गड़बड़ी नहीं मिली। कार्रवाई से पंप संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। एडीएम रजनीश राय ने जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर जांच के आदेश दिये थे।

इसी क्रम में बुधवार को एसडीएम अजय श्रीवास्तव, जिला माप तौल अधिकारी दीप्ति श्रीवास्तव व सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर टीम के साथ गढ़ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। टीम को देखते ही पेट्रोल संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन फानन में पेट्रोल पंप पर लगी तीनों मशीनों की गहनता से जांच की गई। तेल की भी माप की गई और सैंपल लिए गए। अफसरों ने तीनों मशीनों में चिप को लेकर सील की भी जांच की। भारत पेट्रोलियम की टीम भी कार्रवाई में शामिल रही।
विज्ञापन


एसडीएम अजय श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के दौरान सब कुछ ठीक पाया गया है। बुलंदशहर रोड के एचपी के पंप पर जांच शुरू की गई, जो देर शाम तक जारी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें