फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सदरपुर में जहरीले सांप ने फिर ग्रामीणों को दी दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर में पिछले 15 दिन से जहरीले सांप की दहशत है। एक बार फिर से किसान को डसने के बाद ग्रामीणों के जहन में दहशत बढ़ गई है। रात के मौसम में बदलाव होने के बाद लोग अभी भी घरों के बाहर सर्द हवाओं में सोने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल्द ही सांप के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


20 अक्तूबर की रात को एक ही परिवार के तीन सदस्यों को डस कर मौत की नींद सुलाने वाला सांप अभी तक भी ग्रामीणों के लिए दहशत का पर्याय बना हुआ है। वन विभाग, एनजीओ और सपेरे चार सांप पकड़ भी चुके हैं, लेकिन वह भी जहरीली प्रजाति के नहीं थे। लोगों ने धनतेरस, नरक चतुर्दशी, धनतेरस भी दहशत के बीच मनाए। एनजीओ के सदस्यों और वन विभाग की टीम ने जागरूक कर ग्रामीणों के मन से डर निकालने की कोशिश की। लेकिन शनिवार को एक बार फिर खेत में काम करने के दौरान सांप ने किसान धर्मसिंह को डस लिया, तो दहशत फिर बढ़ गई। भैयादूज पर्व पर बहनों ने भाइयों का तिलक कर सांप से उनकी रक्षा की कामना की है। वहीं ग्रामीणों ने भी वन विभाग से सांप के डर से निजात दिलाने की मांग की है।

सांप को पकड़ने की लगातार कोशिश की जा रही है, इसी का नतीजा है कि धामन और अन्य प्रजाति के कुछ सांप पकड़े गए। जहरीले सांप को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। करन सिंह, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें