फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आओ चलो करें मतदान, अपनी ताकत लो पहचान’

Mon, 23 Jan 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
नगर पंचायत किछौछा के अध्यक्ष उपचुनाव में रविवार को मतदान करने के लिए लाइन में लगे मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विवेकानंद पब्लिक स्कूल और मारवाड़ इंटर कॉलेज के स्टूडेंट्स ने सोमवार सुबह मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शहर में रैली निकाली। इस दौरान स्टूडेंट्स ने  लोगों से वोट डालने की अपील की।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब दस बजे मारवाड़ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। रेलवे रोड, मोहल्ला मंडी से होते हुए रैली वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

इस दौरान विद्यार्थी आओ चलो करें मतदान, अपनी ताकत लो पहचान, दो मिनट वोट के लिए जैसे नारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान विद्यार्थियों ने मतदाताओं को वोट का महत्व भी बताया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य राजेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान दिवस पर अपना वोट अवश्य डालें। वोट नहीं डालना किसी समस्या का समाधान नहीं है। रैली में विद्यालय के सभी शिक्षक भी मौजूद रहे।

विवेकानंद पब्लिक स्कूल के चेयरमैन नरेंद्र चौधरी ने कहा कि हम सभी को अपने अमूल्य मत का प्रयोग करना चाहिए ताकि देश का विकास हो सके।
रैली में स्टूडेंट्स मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर चल रहे थे।

रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर रसूलपुर रोड, स्याना रोड, रेलवे रोड से होते हुए कुचेसर रोड चौपला स्थित सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर समाप्त हुई। इस दौरान नेत्रपाल ठेकेदार, सुमित कसाना, मोहित, अमित चौधरी, सचिन हूण, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें