फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बास्केटबॉल व फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
जेएमएस कॉलेज में आयोजित बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता में मैच खेलते टीम के खिलाडी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को तीन दिवसीय जेएमएस खेल संगम इंटर स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन बास्केटबॉल व फुटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला जूडो संघ हापुड़ के जिलाध्यक्ष गुलशन त्यागी, जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष नवीन सचदेवा, वर्ल्ड मेडलिस्ट रॉबिन सिंह पूनिया, फिल्म निर्देशक जयवीर पंघाल व अन्य ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विकास ग्लोबल, सेंट एंथोनी स्कूल, बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, जेएमएस वर्ल्ड स्कूल, यदु पब्लिक स्कूल नोएडा, डीपीएस वर्ल्ड पब्लिक स्कूल पिलखुआ आदि स्कूलों ने प्रतिभाग किया।

जेएमएस स्पोर्ट्स निर्देशक दीपांशु गर्ग ने बताया कि बास्केटबॉल प्रतियोगिता अंडर-19 बालिका वर्ग में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ ने यदु पब्लिक स्कूल नोएडा को 24-18 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 बालक वर्ग में जेएमएस स्पोर्ट्स अकादमी टीम ने सेंट एंथोनी स्कूल ततारपुर हापुड़ को 44-35 से हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में बाले राम शिशु मंदिर मेरठ ने जेएमएस स्पोर्ट्स अकादमी टीम को 55-42 के स्कोर से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-19 बालिका वर्ग में सेंट एंथोनी ततारपुर की टीम ने डीपीएस वर्ल्ड स्कूल पिलखुआ की टीम को 3-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 बालक वर्ग में एफएफसी की टीम ने जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की टीम को 4-2 गोल से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम ने केडी क्लब को 6-4 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल में राहुल, निशांत, अवनीश, शांतनु शामिल रहे। मेधावी खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रीता भाटी, जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खेरा, डॉ. आयुष सिंघल, डॉ. निधि मलिक, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें