हापुड़ का प्लेटफार्म-एक बंद रहेगा 36 दिन
- फोटो : अमर उजाला
एक करोड़ की लागत से हापुड़ स्टेशन के ट्रैक नंबर-एक को पक्का बनाने का काम बुधवार से शुरू हो गया। इससे अगले 36 दिनों के लिए मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली एक नंबर लाइन बंद कर दी गई है।
इस लाइन से रोजाना 30 से 40 ट्रेनें गुजरती हैं, जिन्हें अन्य लाइनों से गुजारा जाएगा। यात्रियों को दिक्कत हो सकती है। हापुड़ स्टेशन के ट्रैक नंबर-एक को पक्का बनाने के लिए पिछले दिनों रेलवे अफसरों ने एक प्रस्ताव बोर्ड को भेजा था।
अनुमति के बाद रेलवे ने बुधवार से इस ट्रैक को पक्का बनाने का काम शुरू कर दिया। ट्रैक नंबर-एक को पक्का बनाने का काम 36 दिनों तक चलेगा। ट्रैक पर आने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्मर-तीन, चार या पांच पर भेजा जाएगा।
प्लेटफार्म नंबर-एक लखनऊ मेल, मसूरी एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, फैजाबाद एक्सप्रेस, बेरली इंटरसिटी आदि ट्रेनें निकलती हैं। रेलवे के एक्सईएन हरस्वरूप ने बताया कि इस ट्रैक के पक्का होने से ट्रेन के रुकने पर शौचालय से निकलने वाली गंदगी को आसानी से साफ किया जा सकेगा।