नालियों का पानी घरों में घुसने पर लोग परेशान
- फोटो : अमर उजाला
केशव नगर में जलभराव और नालियों का पानी घरों में घुसने पर लोगों ने मंगलवार को अधिशासी अधिकारी का घेराव किया। लोगों ने जल्द समस्या के समाधान की मांग की।
स्वर्ग आश्रम रोड पर जलनिकासी न होने के कारण मोहल्ला केशव नगर में घरों में पानी भर रहा है। आलम यह है कि लोग गंदे पाने से होकर निकलते हैं। ऐसे में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है।
मंगलवार को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा, मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन, अवर अभियन्ता रईस अहमद केशव नगर में पहुंचे। जहां जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने उनका घेराव किया। लोगों के कहना था कि जलभराव के कारण घरों में रहना मुश्किल हो रहा है।
अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके लिए पालिका प्रशासन काफी गंभीर है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के पास जो खाली जमीन पड़ी है उसके कागजातों की जांच कराई जाती है।