फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मा योजना से सुधरेगी किसानों की हालत

विज्ञापन
किसान चिंतित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीडीओ कुणाल सिल्कू ने कहा कि कृषि विभाग की आत्मा योजना से किसानों को काफी लाभ होगा। वह शुक्रवार को जिला मुख्यालय के सभागार में आत्म योजना की गवर्निंग बोर्ड बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसमें उपनिदेशक कृषि ने बताया कि 11वीं पंचवर्षीय योजनांतर्गत कृषि एवं सहकारिता के 17 विभिन्न योजनाओं का प्रसार कृषि प्रौद्योगिकी, बेहतर ऑर्गेनिक प्रथाओं द्वारा किया जा रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2010 में संशोधित एक्सटेंशन सुधार योजना शुरू की गयी, जिसका उदद्ेश्य विस्तार तंत्र को मजबूत बनाना और किसानों तथा कृषि विभाग के साथ बेहतर तालमेल रखना है। नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एण्ड टेक्नोलॉजी में योजनाओं के एकीकरण के माध्यम से धरातल पर उतारने की दिशा में कदम उठाये गये हैं।  कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) और ब्लॉक प्रौद्योगिकी टीम (बीपीटी) द्वारा पीको प्रोजेक्ट,  हाथ उपकरणों, मोबाइल आधारित सेवाओं, किसान काल सेंटर आदि सूचना के प्रसार जैसे नये तरीकों का उपयोग विभिन्न कार्यक्रमों एवं ग्राम स्तर योजनों में बताया जायेगा। 

उन्होंने बताया कि दो राजस्व गांव के लिये एक किसान मित्र चयनित होगा। एक वर्ष तक वह किसानों का मित्र बनकर खेती में मदद करेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि दीवार लेखन जरूर करायें तथा प्रगतिशील किसानों की सूची बनाई जाए।  बैठक में जिला कृषि अधिकारी, मत्स्य पालन अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित एनजीओ के प्रतिनिधि व कुछ किसान उपस्थित थें। बैठक का संचालन उपनिदेशक कृषि एसएन मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें