फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 टन चावल लेकर 10 दिन से ट्रक चालक लापता

Fri, 08 Jul 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र की नवीन मंडी से 25 टन चावल से भरा ट्रक लेकर हरियाणा के यमुनानगर जिले के लिए निकला चालक दस दिन से गाड़ी सहित संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। काफी खोजबीन के बाद पीड़ित व्यापारी ने ट्रांसपोर्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार पक्का बाग निवासी राजेंद्र गोयल चावल का कारोबार करते हैं। 28 जून को उन्होंने अपना 25 टन चावल हरियाणा के यमुनानगर भिजवाने के लिए मेरठ की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से ट्रक किराए पर लिया था। गढ़ रोड नवीन मंडी से ट्रक चालक की बोरियां लादकर ट्रक चालक यमुनानगर के लिए निकला था दस दिन बाद भी जब ट्रक माल लेकर गंतव्य पर नहीं पहुंचा तो यमुनानगर के व्यापारी ने राजेंद्र गोयल को इस बात की जानकारी दी।

इस बात का पता लगते ही राजेंद्र गोयल ने मेरठ के ट्रांसपोर्टर से चालक और ट्रक के बारे में पूछताछ की लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस बात की जानकारी उन्होंने अन्य कारोबारियों को दी। जिस पर पीड़ित के साथ अन्य व्यापारी भी देहात थाने पहुंचकर ट्रांसपोर्टर के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन



उधर, युवा व्यापारी नेता टुक्कीराम गर्ग का कहना है कि पुलिस ने जल्द ही ट्रक को बरामद नहीं किया तो व्यापारी आईजी से मिलेंगे। एसओ देहात दीक्षित त्यागी ने बताया कि ट्रांसपोर्टर जितेंद्र सिंह और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एक टीम को मेरठ के लिए रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें