फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किसान के ट्यूबवेल पर बंधा मिला पिटबुल कुत्ता, दिल्ली भेजने की तैयारी

विज्ञापन
गांव भड़ंगपुर में पिटबुल कुत्ते को पकड़ते पशुपालन विभाग की टीम। संवाद - फोटो : आरोपी दारोगा सौरभ गौतम
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भड़ंगपुर में प्रतिबंधित कुत्ते (पिटबुल) को कोई व्यक्ति किसान की ट्यूबवेल पर बांधकर चला गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साथ पहुंची पशुपालन विभाग की टीम ने कुत्ते को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ओपी मिश्रा ने बताया कि पिटबुल एक प्रतिबंधित नस्ल है, जो बेहद खूंखार है। रविवार को ग्रामीणों ने सूचना दी कि इस नस्ल का एक कुत्ता किसान शिवकुमार के ट्यूबवेल पर बंधा है। लोगों को देखते ही वह काटने के लिए झपट रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। साथ ही एनिमल वर्ल्ड टीम और डॉग कैचर टीम ने पहुंचकर कुत्ते का रेस्क्यू किया।

सीवीओ ओपी मिश्रा ने बताया कि कुत्ते को पिंजरे में बंद कर उसका ध्यान रखा जा रहा है। जल्द ही उसे दिल्ली भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें