फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास को लेकर सभासदों ने खोला मोर्चा, पालिकाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा पालिका चेयरमैन के खिलाफ लामबंद हुए सभासद, हंगामा
विज्ञापन

पिलखुवा। नगर पालिका परिषद चेयरमैन गीता गोयल के खिलाफ सभासद लामबंद होने लगे हैं। बुधवार को कुछ सभासदों ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की। पत्रकार वार्ता बुलाकर चेयरमैन पति पर पालिका के कार्यों में दखल देने व कर्मियों के साथ अभद्रता करने और चहेते ठेकेदारों को ठेका देने का आरोप लगाया। सभासदों ने चेतावनी दी है कि अगर पंद्रह दिन में पालिकाध्यक्ष पर लगाए आरोपों की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं पालिकाध्यक्ष ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है और अधिशासी अधिकारी पर षड़यंत्र के तहत सभासदों से मिलकर निजी स्वार्थ पूरे करने का आरोप लगाया है।
नगर पालिका परिषद परिसर के सभागार में बुधवार को पालिका के कुछ सभासदों ने पत्रकारों से बातचीत की। सभासद संजय चेतन राणा ने पालिका चेयरमैन की हठधर्मिता के चलते शहर का विकास कार्य ठप हो चुका है। उन्होंने कहा कि जैम पोर्टल पर टेंडर अपलोड करने के लिए शासन ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को अधिकृत किया हुआ हैं। जबकि पिछले दिनों पालिकाध्यक्ष द्वारा पालिका के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी द्वारा टेंडर अपलोड कराया गया। यह पालिका के नियम विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि शहर में हाईमास्ट लाइट की आवश्यकता नहीं है। नगर में पर्याप्त मात्रा में हाईमास्ट लाइट लगी हुई है। ऐसे में आवश्यक कार्यों से जुड़े जैसे नाला निर्माण, सड़कों का निर्माण आदि को लेकर टेंडर प्रक्रिया होनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। सभासद एवं निर्माण समिति के अध्यक्ष अंशुल मित्तल ने आरोप लगाया कि शहर में हुए विकास कार्यों में गुणवत्ता की कमी है। जिसकी समिति द्वारा जांच की मांग गई है। उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष को भुगतान के समय ही नियम कायदे याद आते है। इससे साफ जाहिर होता है कि मामला कमीशनखोरी से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष के पति अक्सर नगर पालिका परिषद परिसर में अधिकारियों के साथ अभद्रता करते हैं। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी हापुड़ से की जा चुकी है। पालिका के गोपनीय दस्तावेज को पालिकाध्यक्ष अपने कैंप कार्यालय पर रखती हैं। जो नियम विरुद्ध है। महिला सभासद कट्टो देवी विकास कार्य नहीं होने के कारण इस कदर आग बबूला हो गई कि उनकी आंख से आंसू तक छलक उठे। सभासद ने बताया कि पिछले लंबे समय से शुक्लान मोहल्ले में मिट्टी पड़ी है। अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। हल्की बारिश में सड़क कीचड़ में लबालब हो जाती है। वार्ड वासी उन्हें भला बुरा कह रहे हैं। पालिकाध्यक्ष मनमाने तरीके से कार्य करा रही है। सभासदों ने चेतावनी दी है कि यदि पंद्रह दिन में विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो सभासद पालिका परिसर में धरना देने के साथ सड़को पर उतर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान पालिका चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। सभासदों ने कहा कि वह भी अपने-अपने वार्ड से निर्वाचित होकर पालिका तक पहुंचे है। उनके वार्ड वासी उनसे विकास कार्यों की रिपोर्ट मांग रहे हैं। आरोप है कि वार्डों में लगाए गए विकास कार्यंो के बोर्ड पर पालिकाध्यक्ष के जगह उनके पति का नाम अंकित किया जाता है। इस अवसर पर विकास तोमर, मनोज तोमर हेडली, कटटो देवी, कमला शर्मा, इस्लाम मलिक, सुशील तोमर, कुसुम देवी, सुनीता देवी, प्रदीप टांक, लोकेश, बिट्टू माहेश्वरी, ओमवीर, मानसी मित्तल, कविता रानी आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट -
पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार का कहना है कि इस समय पालिका में बजट नहीं हैं, जल्दी ही बजट आ जाएगा और शीघ्र ही रुके हुए विकास कार्यों को पूर्ण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता शहर को जलभराव से निजात दिलाने की है।
विज्ञापन

पालिका चेयरमैन गीता गोयल का कहना है कि पालिका के अधिशासी अधिकारी कुछ सभासदों को लेकर राजनीति कर रहे हैं। जिससे शहर का विकास रुका हुआ हैं। ईओ अपने चहेतों और रिश्तेदारों को ठेका देना चाहते हैं। सभासदों का सहारा लेकर ईओ शहर वासियों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने उच्चाधिकारी से मांग की है कि किसी एजेंसी से सारे प्रकरण की जांच कराई जाए। उनका कहना है कि उनके पति का किसी भी कार्य में कोई हस्तक्षेप नहीं होता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें