फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से चारा काटने को रोका तो दबंगों ने लाठी डंडों से बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से चारा काटने को रोका तो दबंगों ने लाठी डंडों से बोला हमला
विज्ञापन

हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव घुंघराला में कुछ दबंगों द्वारा खेत से जबरन चारा काटने का विरोध करने पर खेत मालिक के साथ जमकर मारपीट की गई। इतना ही नहीं दबंगों ने एक बार फिर लाठी डंडों और धारदार हथियारों के साथ घर में घुसकर हमला कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव घुंघराला निवासी अब्दुल कलाम पुत्र इरशाद ने बताया कि मंगलवार को गांव के ही शहजाद, सादाब और मुराद अली ने उसके खेत से जबरन चारा काट लिया। जब उसने इस बात का विरोध किया तो इन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस समय तो किसानों ने उसका बीच बचाव कर दिया है। आरोप है कि इसके बाद जब वह घर पहुंचा तो आरोपी लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस गए। इन लोगों ने उसके व परिवार के लोगों के साथ एक बार फिर जमकर मारपीट की। जिसमें परिवार के लोग घायल हो गए। हाफिजपुर थाना प्रभारी कोशलेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें