फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्वच्छता सर्वेक्षण में 99वें स्थान पर पहुंची पिलखुवा नगर पालिका

Fri, 12 Jan 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। स्वच्छता सर्वेक्षण में पिलखुवा नगर पालिका फिसड्डी साबित हुई है। देश में पालिका का 1110 और प्रदेश में 99 वां स्थान आया है, जबकि 2022 में देश में 22 और प्रदेश में 16वां स्थान था।
विज्ञापन


पिलखुवा नगर पालिका परिषद देश में एक लाख से कम आबादी वाली पालिका में शामिल है। देश में एक लाख से कम आबादी वाली 3970 और प्रदेश में 590 नगर पालिका हैं। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण के आए परिणाम में पालिका पिछले साल की अपेक्षा देश में 1088और प्रदेश में 574वें पायदन नीचे खिसक गई है। 2022 स्वच्छता सर्वेक्षण में देश की 3970 पालिका में 22वां और प्रदेश की 590 में से 16वां स्थान था। लेकिन इस बार देश में 1110 वां और प्रदेश में 99 वां स्थान आया है। इसका मतलब है कि शहर में पालिका द्वारा विकास कार्य बीते वर्ष की तुलना में बेहतर नहीं हुए। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि एमआरएफ सेंटर नहीं होने के कारण इस बार पालिका की रैंक नीचे गिर गई है। अब और बेहतर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें