फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रक से टकराई रोडवेज बस, महिला घायल

Fri, 12 Jan 2024 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही एक रोडवेज बस ब्रजघाट गंगा पुल पर ओवरटेक करने के दौरान ट्रक से टकरा गई। घटना के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान अन्य यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि अन्य यात्रियों को दूसरे वाहनों से आगे के लिए रवाना कर दिया है ।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम मुरादाबाद से एक रोडवेज बस करीब 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी। जैसे ही बस ब्रजघाट क्षेत्र में गंगा पुल पर पहुंची, तभी ओवरटेक करने के चक्कर में आगे जा रहे ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार कोमल निवासी साहिबाबाद जिला गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बस में मौजूद अन्य यात्रियों में भी चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्री को को बस से बाहर निकलते हुए घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हापुड़ के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक लाखन सिंह ने बताया कि घायल महिला को एंबुलेंस से हापुड़ भेज दिया गया है। जबकि अन्य सवारियों को दूसरे वाहनों के जरिए उनके गंतव्यों के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें