फोटो मोडम से-
पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में पिलखुवा का दबदबा
पिलखुवा। मुरादाबाद के चंदौसी में आयोजित तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश जूनियर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में पिलखुवा-हापुड़ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता जीतकर लौटने पर खिलाड़ियों का लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। विजेता खिलाड़ी 17 मार्च को जमशेदपुर में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता में स्ट्रांग मैन सीनियर हरीश कुमार और जूनियर में अंकित कुमार विजयी रहे। इसके अलावा अंकित, राजेंद्र, गौरव चौधरी, गोविंद तोमर, महेश सैनी, संदीप तोमर ने विभिन्न वर्गों में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से लोगों में खुशी की लहर है। खिलाड़ियों के वापस लौटने पर रेलवे रोड पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में लाल बहादुर, गौरव चौहान, आप के प्रदेश प्रवक्ता सीएम चौहान, रामनरेश गौतम, संजय सिंह, सुमित चौहान, जितेन्द्र सिंह, ओमी ठेकेदार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।