फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईवे-9 पर ई-रिक्शा को टक्कर मारकर पलटी पिकअप, चालक की मौत

विज्ञापन
बाबूगढ़ में हाइवे पर सड़क दुर्घटना होने के बाद पलटा पड़ा छोटा हाथी। संवाद
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। नेशनल हाईवे-9 के नए बाईपास पर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत काली नदी के पुल के ऊपर शनिवार सुबह अमरोहा से दिल्ली की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने आगे चल रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप भी पलट गई और दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। हाईवे पर हादसे वाली साइड पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुबह करीब पौने पांच बजे हादसा हुआ। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी रवि शनिवार को ई- रिक्शा लेकर हापुड़ से गांव की तरफ तरफ लौट रहे थे। नए हाईवे काली नदी पुल के ऊपर तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और पिकअप भी हाईवे पर पलट गई। जिसमें रवि और पिकअप चालक आकाश निवासी दक्षिणपुरी, आंबेडकर नगर दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रवि की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति रही। ऐसे में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें