फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बुलंदशहर इलेवन तीन विकेट से बनी विजेता

विज्ञापन
जेएमएस कॉलेज में आयोजित क्रिकेट मैच में मैच खेलते टीम के खिलाडी। स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुलंदशहर इलेवन और हापुड़ इलेवन टीम के बीच टी-20 मैच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें बुलंदशहर टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की।
हापुड़ इलेवन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए।
इसमें यश ने 38 रन, अदनान ने 37 रन का योगदान दिया। बुलंदशहर टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सुभान ने तीन विकेट और विवेक ने दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुलंदशहर इलेवन की टीम ने 18.5 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीत लिया। इसमें दक्ष ने 35 रन, निखिल ने 36 रन का योगदान देकर टीम को जीत दिलाने में भूमिका निभाई।
हापुड़ इलेवन टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मनन ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें