फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी:परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले मिलेगा प्रवेश,आधा घंटा पहले बंद होंगे गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले प्रवेश मिलना शुरू होगा। आधे घंटे पहले केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। बायोमीट्रिक और स्क्रीनिंग के बाद ही छात्र परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

पीईटी के लिए जिले में 13 केंद्र बनाए गए हैं। 25 व 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होने वाली परीक्षा में 35,712 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी।
अभ्यर्थियों को पहली पाली में प्रवेश सुबह आठ से सुबह साढ़े 9 बजे के बीच मिलेगा। इसके बाद 10 से 11 बजे तक बायोमीट्रिक होगी। दूसरी पाली में तीन से चार बजे तक बायोमीट्रिक होगी। दूसरी पाली में छात्रों को प्रवेश दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक मिलेगा। स्टाफ को सुबह की पाली में सात बजे से पहुंचना होगा जबकि दूसरी पाली में दोपहर 12 बजे से उपस्थित रहना होगा।
विज्ञापन

केंद्रों के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। प्रत्येक पाली में 5952 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस तरह छह पालियों में कुल 35,712 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा- परीक्षा केंद्र पंजीकृत छात्र
एकेपी इंटर कॉलेज 480
बदेस्ता एकेडमी 456
सीटीसी इंटर कॉलेज 480
दीवान इंटर कॉलेज 480
दिल्ली पब्लिक स्कूल 480
एलएन पब्लिक स्कूल 384
मारवाड़ इंटर कॉलेज 480
एसएसवी इंटर कॉलेज 600
सर्वोदय इंटर कॉलेज 384
श्री चंडी विद्यालय 384
श्री जैन कन्या 384
श्रीमती ब्रह्मा देवी 480
एसएसके इंटर कॉलेज 480

कोट
जिले के सभी 13 केंद्रों पर पीईटी नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं।डॉ.श्वेता पूठिया, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें