सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। इसके बाद धरना देने वाले पदाधिकारी को जैसे तैसे समझाया गया और उनको निर्धारित कार्यक्रम को नियम अनुसार करने की बात कही गई।
हापुड़ के सिंभालवी थाना क्षेत्र में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा की अनुमति न मिलने के से नाराज हिंदू संगठन के लोगों ने थाने पर धरने पर बैठ गए। हालांकि पुलिस के अधिकारियों के आश्वासन के बाद संगठन के लोग धरना खत्म कर अपने कार्यक्रम में जुट गए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय हिन्दू सनातन महासंघ गोरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष परवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बृहस्पतिवार को जन्मदिन आयोजित होना है, जिसको लेकर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सिंभावली क्षेत्र के किसान डिग्री कॉलेज से शोभा यात्रा का आयोजन करना था। इसको लेकर शासन की गाइडलाइन के अनुसार अनुमति मांगी गई थी । जिसमें पुलिस के एक अधिकारी ने अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होते हुए संगठन के पदाधिकारी देर रात को थाने पहुंचे, जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। संगठन के पदाधिकारी द्वारा थाने पर धरना दी जाने की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। इसके बाद धरना देने वाले पदाधिकारी को जैसे तैसे समझाया गया और उनको निर्धारित कार्यक्रम को नियम अनुसार करने की बात कही गई। जिसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया।